गुरुवार, 15 जनवरी 2009

स्वदेशी जागरण मंच का अखिल भारतीय अधिवेशन

राज्यसभा सदस्य श्री. रामा जोइस ने, स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय अधिवेशन का उद्घाटन बंगलोर में दि. २६ दिसम्बर को किया | उन्होंने कहा कि स्वतन्त्रता के पूर्व स्वदेशी और स्वतन्त्रता के आन्दोलन साथ साथ चले परन्तु स्वाधीनता के बाद स्वदेशी भाव का जागरण न होने के कारण आज कई समस्याएँ खडी हुई है |
इस अवसर पर श्री. मदनदास जी, सह-सरकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, ने श्री. दत्तोपंत ठेंगडी जी के उपर लिखी पुस्तक का विमोचन किया |
श्री. मुरलीधर राव, जो अब तक अखिल भारतीय संयोजक का दायित्व निभा रहे थे, निवृत्त होकर उनके स्थान पर श्री.अरुण ओझा को निर्वाचित किया गया |
हिन्दुस्थान समाचार के सौजन्यसे
For recent news on Sangh, visit www.rssonnet.org

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें